Viral Video: कुत्ते को डराने की कोशिश में खुद ही घबरा गया नन्हा ग्रिजली भालू, फिर जो हुआ...
सोशल मीडिया पर एक ग्रिजली बियर और कुत्ते का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा ग्रिजली बियर एक कुत्ते के पीछे से आकर उसे डराने की कोशिश करता है, लेकिन इस कोशिश में वो खुद ही डर जाता है और दुम दबाकर वहां से भागने लगता है.
Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. जंगली जानवरों के बीच की लड़ाई देख जहां हैरानी होती है तो वहीं उनके बीच की अटखेलियां लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भी करती है. कभी-कभी तो एक जानवर दूसरे जानवर को टशन दिखाने की कोशिश करते हैं, जबकि कुछ छोटे जानवर भी खूंखार जानवरों को सबक सिखाने से पीछे नहीं हटते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ग्रिजली बियर (Grizzly Bear) और कुत्ते (Dog) का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा ग्रिजली बियर एक कुत्ते के पीछे से आकर डराने की कोशिश करता है, लेकिन इस कोशिश में वो खुद ही डर जाता है और दुम दबाकर वहां से भागने लगता है.
वायरल हो रहे वीडियो को डॉगोस डोज नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 8,624 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. कुछ लोगों ने अपने रिएक्शन में दोनों को बचपन का दोस्त बताया है. यह भी पढ़ें: जान पर खेलकर शख्स ने बचाई पानी में फंसे कुत्ते की जान, Viral Video ने जीता लोगों का दिल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा ग्रिजली भालू हस्की ब्रीड वाले कुत्ते के पीछे-पीछे आता है और उसे डराने की कोशिश करता है. भालू द्वारा डराने की कोशिश करने के बावजूद कुत्ता डरता नहीं है और शांति से उसे देखता है. कुत्ता बिना कोई प्रतिक्रिया दिए आगे बढ़ने लगता है. कुत्ते को निडर होकर चलते देख खुद भालू घबरा जाता है और यहां-वहां भागने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

