जान पर खेलकर शख्स ने बचाई पानी में फंसे कुत्ते की जान, Viral Video ने जीता लोगों का दिल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता पानी के तेज बहाव में फंसा हुआ नज़र आ रहा है और जैसे ही एक शख्स की नजर कुत्ते पर पड़ती है वो उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ता है, फिर एक और शख्स वहां पहुंचता है और दोनों मिलकर कुत्ते की जान बचाते हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन मानवता की मिसाल पेश करने वाले लोगों के दिलचस्प वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं. वायरल होने वाले तमाम वीडियो में कई लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बेजुबान जानवरों की जान बचाते हुए दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता (Dog) पानी के तेज बहाव में फंसा हुआ नजर आ रहा है और जैसे ही एक शख्स की नजर कुत्ते पर पड़ती है वो उसकी मदद के लिए दौड़ पड़ता है. पहले तो शख्स अकेले ही कुत्ते को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन वो कुत्ते तक पहुंच नहीं पाता है और तभी एक दूसरा शख्स आकर उसकी मदद करता है. दूसरे शख्स की मदद से पहला शख्स कुत्ते तक पहुंच जाता है और दोनों की हिम्मत के चलते कुत्ते की जान बच जाती है. इस वीडियो को देख लोग कुत्ते की जान बचाने वाले शख्स के कायल हो गए हैं. वीडियो को @TheFigen नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 92k व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
God bless them! 💕🙏pic.twitter.com/a8qG67uIYy
— Figen (@TheFigen) May 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

