Viral Video: वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर का कैमरा छीनकर भागा शेर, फिर जंगल के राजा ने किया ऐसा कारनामा...
जंगल के राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शेर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के कैमरे को छीनकर भाग जाता है और उसके बाद वो ऐसा कारनामा करता है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
Viral Video: जंगल में शेर (Lion) का राज चलता है, इसलिए उसे जंगल का राजा (King of Jungle) कहा जाता है. शेर जंगल का राजा होने के साथ-साथ एक खूंखार शिकारी के तौर पर भी जाता है, जो पल भर में बड़े से बड़े शिकार का काम तमाम कर सकता है. यही वजह है कि शेर से जानवर तो जानवर, इंसान भी दूर रहने में अपनी भलाई समझते हैं. हालांकि जानवरों (Animals) की एक्टिविटी को कैमरे में कैद करने के लिए वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर (Wild Life Photographer) जंगल में अपने कैमरे लेकर पहुंचते हैं, लेकिन कई बार उनका सामना जानवरों से हो जाता है. इसी कड़ी में जंगल के राजा का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेर वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के कैमरे को छीनकर भाग जाता है और उसके बाद वो ऐसा कारनामा करता है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @yourclipss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. वाइल्ड लाइफ से जुड़ी एक्टिविटीज को कैमरे में कैद करने के लिए पहुंचे फोटोग्राफर पर जब शेर की नजर पड़ती है तो वो उसका कैमरा छीन लेता है. यह भी पढ़ें: मगरमच्छों से भरी नदी को शेरनी ने बेखौफ होकर किया पार, लेकिन शेर की नहीं हुई आगे बढ़ने की हिम्मत (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Lion steals camera and creates the greatest POV in history. pic.twitter.com/IyzdpaGxg4
— CLIPS (@yourclipss) September 6, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो कैमरे को मूव होते देख शेर घबरा जाता है, लेकिन फिर वो उस कैमरे को अपने मुंह में दबाकर वहां से भाग निकलता है. कैमरा लेकर शेर काफी दूर तक निकल जाता है और उस दौरान की सारी गतिविधि उस कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है. कुछ दूर जाने के बाद जब शेर एक जगह पर कैमरे को रख देता है तो फोटोग्राफर वहां पहुंचते हैं और अपना कैमरा लेकर वहां से निकल जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

