वायरल

King Cobra Viral Video: पकड़ने की कोशिश करने पर आया किंग कोबरा को गुस्सा, हवा में उछलकर नागराज ने किया शख्स पर अटैक

किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश करते एक शख्स का वीडियो तेजी तहलता मचा रहा है, जिसमें पकड़ने की कोशिश के दौरान नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो हवा में उछलकर शख्स पर हमला कर देता है.

King Cobra Viral Video: पकड़ने की कोशिश करने पर आया किंग कोबरा को गुस्सा, हवा में उछलकर नागराज ने किया शख्स पर अटैक
किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता शख्स (Photo Credits: Instagram)

King Cobra Viral Video: सांपों (Snakes) की दुनिया में किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) को सबसे खतरनाक और जहरीला सांप माना जाता है. कहा जाता है कि किंग कोबरा (King Cobra) अगर किसी को काट ले तो पलभर में उसकी मौत हो सकती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी किंग कोबरा से जुड़े कई हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इन वीडियोज में जहां कई लोग सांप (Snake) से डरकर भागते हुए नजर आते हैं तो वहीं कुछ लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर इन सांपों को पकड़ते हुए भी दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश करते एक शख्स का वीडियो तेजी तहलता मचा रहा है, जिसमें पकड़ने की कोशिश के दौरान नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो हवा में उछलकर शख्स पर हमला कर देता है.

नंगे हाथों से किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश करते शख्स के इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 376,737 लाइक्स मिल चुके हैं. लोग इस नजारे को देखकर काफी हैरान नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: King Cobra Viral Video: किंग कोबरा से शख्स ने लिया पंगा तो नागराज ने किया अटैक, दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mike Holston (@therealtarzann)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि खाली सड़क पर एक शख्स विशालकाय किंग कोबरा सांप को पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है. नागराज की पूंछ पकड़कर शख्स उसे अपने काबू में करने की कोशिश करता है, लेकिन नागराज को उसकी हरकत पर गुस्सा आ जाता है. गुस्साए नागराज अपने फन को फैलाकर हवा में उछलकर शख्स पर अटैक करते हैं, लेकिन शख्स पीछे की तरफ भागता है. हालांकि सांप के अटैक के बाद भी शख्स अपनी कोशिश जारी रखता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).