King Cobra Viral Video: किंग कोबरा से शख्स ने लिया पंगा तो नागराज ने किया अटैक, दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला वीडियो हुआ वायरल
इन दिनों सोशल मीडिया पर किंग कोबरा के साथ पंगा लेते एक शख्स का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स किंग कोबरा को अपने हाथ में पकड़कर उससे पंगा लेने की गलती कर बैठता है, जिसे देख नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स पर अटैक करके उसे सबक सिखाने की कोशिश करता है.
King Cobra Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन सांपों (Snakes) से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं. कई लोग जहां सांप (Snake) को सामने देखकर भाग खड़े होते हैं तो कई लोग उनके साथ बेखौफ होकर खेलते हुए भी नजर आते हैं. वो भी सांपों में अगर किंग कोबरा (King Cobra) की बात हो तो फिर क्या कहना. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर किंग कोबरा के साथ पंगा लेते एक शख्स का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स किंग कोबरा को अपने हाथ में पकड़कर उससे पंगा लेने की गलती कर बैठता है, जिसे देख नागराज को गुस्सा आ जाता है और वो शख्स पर अटैक करके उसे सबक सिखाने की कोशिश करता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और अब तक इसे हजारों लोगों ने लाइक किया है. इस पर लोगों ने अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की है, लेकिन ज्यादातर यूजर्स के कमेंट में उनका डर साफ-साफ झलक रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: रिहायशी इलाके में घुसा खतरनाक सांप, शख्स ने कुछ इस तरह से नागराज को किया रेस्क्यू
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स ने सांप को पकड़ रखा है और सांप खुद को छुड़ाने के लिए उस पर अटैक करता है. दरअसल, सांप शख्स के मुंह के पास से गुजरता है और उस पर हमला करता है, ताकि वो शख्स की पकड़ से खुद को छुड़ा सके, लेकिन शख्स भी उसे छोड़ता नहीं है और उसे पकड़े रहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

