Viral Video: रिहायशी इलाके में घुसा खतरनाक सांप, शख्स ने कुछ इस तरह से नागराज को किया रेस्क्यू
एक खतरनाक किंग कोबरा सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे रिहायशी इलाके से एक शख्स रेस्क्यू करता दिख रहा है. शख्स पूरी सावधानी से जहरीले सांप को काबू करने की कोशिश करता है और काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वो सांप को रेस्क्यू करने में कामयाब हो जाता है.
Viral Video: कई बार जंगलों (Forest) से निकलकर जहरीले सांप (Snake) रिहायशी इलाकों (Residential Area) में दाखिल हो जाते हैं. इंसानी बस्तियों में कई बार सांपों के देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसी कड़ी में एक खतरनाक किंग कोबरा सांप (King Cobra Snake) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे रिहायशी इलाके से एक शख्स रेस्क्यू करता दिख रहा है. शख्स पूरी सावधानी से जहरीले सांप (Venomous Snake) को काबू करने की कोशिश करता है और काफी मशक्कत के बाद आखिरकार वो सांप को रेस्क्यू करने में कामयाब हो जाता है. रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान नजर आ रहे हैं.
सांप को रेस्क्यू करने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rasal_viper नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देख लोग हैरान हो रहे हैं, साथ ही अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज करा रहे हैं. इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: देखते ही देखते आपस में भिड़ गए दो किंग कोबरा, दोनों के बीच आखिरी सांस तक चली खूनी जंग
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी घर के बाहर एक किंग कोबरा सांप अपने फन फैलाए नजर आ रहा है. सांप के इलाके में होने की सूचना मिलते ही उसे रेस्क्यू करने के लिए शख्स मौके पर पहुंचता है. शख्स अपने हाथ में एक प्लास्टिक के बर्तन से सांप को काबू करने की कोशिश करता है. शख्स काफी देर तक सांप को कंट्रोल करने की कोशिश करता है, फिर मौका मिलते ही वो प्लास्टिक के बर्तन को उसके मुंह पर रख देता है और सांप को रेस्क्यू करता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

