वायरल

Viral Video: ढोल की आवाज सुनते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुआ घोड़ा, किया ऐसा तूफानी डांस कि देखते रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ढोल की आवाज सुनते ही घोड़े को आउट ऑफ कंट्रोल होते देखा जा सकता है. जैसे ही ढोल बजता है, घोड़े के अंदर का डांसर जाग जाता है और वो जमकर डांस करने लगता है. घोड़े के तूफानी डांस को देखकर लोग भी हैरान हो गए हैं

Viral Video: ढोल की आवाज सुनते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुआ घोड़ा, किया ऐसा तूफानी डांस कि देखते रह गए लोग
घोड़े का तूफानी डांस (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े अनगिनत वीडियो वैसे तो आए दिन दिखने को मिल जाते हैं, जिनमें से कई वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं. अब इस वीडियो को देखकर तो आप भी यही कहेंगे कि इंसानों की तरह जानवर भी डांस के शौकीन होते हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें ढोल की आवाज सुनते ही घोड़े (Horse) को आउट ऑफ कंट्रोल होते देखा जा सकता है. जैसे ही ढोल बजता है, घोड़े के अंदर का डांसर जाग जाता है और वो जमकर डांस करने लगता है. घोड़े के तूफानी डांस को देखकर लोग भी हैरान हो गए हैं और उसके डांस का यह मनमोहक वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है. इस वीडियो को ‘khillar_premi_karmalkar’ नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.31 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. बेशक घोड़े ने जिस तरह का डांस किया है वो लाजवाब है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें नचाने की ट्रेनिंग दी जाती है और ट्रेनिंग के दौरान उन्हें काफी टॉर्चर किया जाता है. यह भी पढ़ें: दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच फंसा घोड़ा, Viral Video में देखें कैसे जानवर ने बचाई अपनी जान

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घोड़ा काफी लोगों के बीच नाचता हुआ दिखाई दे रहा है. वह उछल-उछलकर मटक रहा है. इस वीडियो को देखकर समझ आ रहा है कि उसे डांस करना सिखाया गया है, लेकिन वो जिस तरह से म्यूजिक सुनते ही नाचने लगता है वो वाकई देखने लायक है. इस वीडियो को लोग न सिर्फ देख रहे हैं, बल्कि इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).