दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच फंसा घोड़ा, Viral Video में देखें कैसे जानवर ने बचाई अपनी जान
सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच फंस जाता है. दो अलग-अलग ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेनों के बीच फंसे घोड़े को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश फाख्ता हो रहे हैं. हालांकि इस दौरान घोड़ा अपनी सूझबूझ से काम लेता है और लगातार दौड़ते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब होता है.
Horse Viral Video: इंटरनेट के इस आधुनिक दौर में कब क्या वायरल (Viral Video) हो जाए, यह कहना वाकई मुश्किल है. सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कई ऐसे हैरतअंगेज वीडियो देखने के मिलते हैं, जिन्हें देख आंखों पर यकीन नहीं होता है और कई बार तो वीडियो देखकर जान ही हलख में अटक जाती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा (Horse) दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच फंस जाता है. दो अलग-अलग ट्रैक पर दौड़ रही ट्रेनों (Trains) के बीच फंसे घोड़े को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश फाख्ता हो रहे हैं. हालांकि इस दौरान घोड़ा अपनी सूझबूझ से काम लेता है और लगातार दौड़ते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब होता है.
इस वीडियो को जैकी यादव नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- वो बच गया, क्योंकि न मुड़ा और न ही रुका, बस भरोसे के साथ दौड़ता गया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 189.4k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: घोड़े को दुलारने की शख्स को मिली तगड़ी सजा, जानवर ने ऐसी जगह मारी लात कि… (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
वो बच गया क्योंकि न मुड़ा और न ही रुका बस भरोसे के साथ दौड़ता गया। pic.twitter.com/gTZAJAhxRY
— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) November 16, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में घोड़े को देखकर लोग उसकी जमकर सराहना कर रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि एक घोड़ा दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच लगातार दौड़ रहा है. घोड़ा इस परिस्थिति में बिना घबराए दौड़ता रहा और पीछे नहीं मुड़ा. जब दोनों ट्रेनें एक-दूसरे को क्रॉस कर जाती हैं, तब दौड़ते-दौड़ते घोड़ा दूसरी साइड की लेन में चला जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 10:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

