वायरल

Viral Video: दोस्ती की मिसाल! करंट की चपेट में आया शख्स, दोस्त ने जान पर खेलकर बचाई उसकी जान

दोस्ती की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स करंट की चपेट में आ जाता है. ऐसी स्थिति में उसका दोस्त खुद की जान जोखिम में डालकर बड़े ही सूझबूझ से उसकी जान बचाता है.

Viral Video: दोस्ती की मिसाल! करंट की चपेट में आया शख्स, दोस्त ने जान पर खेलकर बचाई उसकी जान
दोस्त ने बचाई दोस्त की जान (Photo Credits: X)

Viral Video: कहते हैं कि अनहोनी कभी भी किसी के साथ भी हो सकती है, इसलिए कई लोग अनजाने में गंभीर हादसों से शिकार हो जाते हैं. हालांकि इन हादसों के दौरान भी कुछ लोगों की सतर्कता और सावधानी के चलते जान बाल-बाल बच जाती है. खासकर अगर दोस्ती (Friendship) की बात की जाए तो दोस्त (Friend) अक्सर मुश्किल हालात में अपने दोस्त का साथ देते हैं. दोस्ती की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स करंट की चपेट में आ जाता है. ऐसी स्थिति में उसका दोस्त खुद की जान जोखिम में डालकर बड़े ही सूझबूझ से उसकी जान बचाता है.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- शाबाश, यह त्वरित सोच है, करंट लगने से बचा दोस्त. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 8.4 व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- शख्स ने अच्छा काम किया, जबकि दूसरे ने लिखा है- उसने अपने दोस्त को मौत के मुंह से घसीट लिया. यह भी पढ़ें: Viral Video: पहाड़ी इलाके में संकरे रास्ते पर फंसी कार, इस समस्या को हल करने के लिए लोगों ने लगाया गजब का दिमाग

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय एक शख्स अपनी दुकान बंद करता है और दुकान का शटर गिराते समय वो करंट की चपेट में आ जाता है. करंट लगने की वजह से वो शटर से चिपक जाता है और जोर-जोर से हिलने लगता है. उसके पीछे खड़ा साथी जब उसके पास जाकर उसे शटर से अलग करने की कोशिश करता है तो उसे करंट लगता है और वो पीछे हट जाता है, फिर वो तुरंत अपने गले से गमछा उतारता है और अपने साथी के गले में फंसाकर उसे पीछे की तरफ खींच लेता है, जिससे उसकी जान बच जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).