Dr Sejal Pawar's Viral Video: डॉ. सेजल पवार का दावा- 'कई IPL क्रिकेटर्स ने मुझे इंस्टाग्राम पर किए पर्सनल मैसेज', सोशल मीडिया पर मचा बवाल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर और डेंटिस्ट डॉ. सेजल पवार की एक कथित इंस्टाग्राम कमेंट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इस कमेंट में उन्होंने दावा किया है कि मौजूदा आईपीएल सीजन के कई नामचीन क्रिकेटरों ने उन्हें इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज भेजे हैं.

डॉ. सेजल पवार (Photo Credits: X)

Dr Sejal Pawar's Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर और डेंटिस्ट (Social Media Influencer and Dentist) डॉ. सेजल पवार (Dr. Sejal Pawar) अपने एक हो रहे दावों के कारण इंटरनेट पर सुर्खियों में आ गई हैं. एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सेजल ने दावा किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) (IPL) के इस सीजन में खेलने वाले कई जाने-माने क्रिकेटर्स उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीधे मैसेज (DMs) भेज रहे है. इस सनसनीखेज दावे के बाद क्रिकेट प्रेमियों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खलबली मच गई है. इंटरनेट यूजर्स अब सेजल से उन खिलाड़ियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यह चर्चा का विषय बन गया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: 'गर्लफ्रेंड डिप्रेशन में है, इसलिए आया हूं'; जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' प्रदर्शन के बीच इस युवक ने जीता सोशल मीडिया का दिल

कैसे शुरू हुआ यह पूरा विवाद?

यह पूरा मामला सोशल मीडिया के एक लोकप्रिय पेज की पोस्ट से शुरू हुआ. उस पोस्ट या रील पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. सेजल पवार ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि कई आईपीएल क्रिकेटर उनके इनबॉक्स में मैसेज कर रहे हैं. जैसे ही नेटकरी (इंटरनेट यूजर्स) की नजर इस कमेंट पर पड़ी, लोगों ने तुरंत इसके स्क्रीनशॉट्स ले लिए. देखते ही देखते ये स्क्रीनशॉट्स एक्स (ट्विटर) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने लगे, जिससे खेल प्रशंसकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है.

डॉ. सेजल पवार का वायरल दावा

कौन हैं डॉ. सेजल पवार?

डॉ. सेजल पवार पेशे से एक डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक) होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएन्सर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लुक्स और वीडियोज के कारण वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. हालांकि, आईपीएल क्रिकेटरों से जुड़े इस ताजा दावे के बाद उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई है.

आईपीएल और सोशल मीडिया विवादों का पुराना नाता

क्रिकेटरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर्स या मॉडल्स के बीच इस तरह के मैसेजिंग के दावे पहली बार सामने नहीं आए हैं. इससे पहले भी कई कंटेंट क्रिएटर्स और मॉडल्स ने मशहूर क्रिकेटरों द्वारा इंस्टाग्राम पर संपर्क किए जाने के दावे किए हैं. चूंकि आईपीएल का रोमांच इस समय अपने चरम पर है, इसलिए मैदान से बाहर खिलाड़ियों की निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी खबरों को सोशल मीडिया पर तुरंत सुर्खियां मिल जाती हैं. हालांकि, खेल विशेषज्ञों और जानकारों का कहना है कि जब तक इस मामले में कोई आधिकारिक स्क्रीनशॉट या ठोस सबूत सामने नहीं आता, तब तक ऐसे दावों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता.

Share Now