Viral Video: घर की सीलिंग के अंदर से निकले मधुमक्खियों के दर्जनों छत्ते, नजारा देख उड़े लोगों के होश
वायरल हो रहे वीडियो में सीलिंग के अंदर से एक नहीं दो नहीं, बल्कि दर्जन भर मधुमक्खियां निकलती हुई दिखाई दे रही हैं. इस नजारे को देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं और आप भी यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर सीलिंग के अंदर ये मुधमक्खियां कैसे पहुंचीं.
Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में कब क्या वायरल हो जाए, यह कहना काफी मुश्किल है. कई बार तो ऐसी आश्चर्यजनक चीजें सामने आती हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिनमें सीलिंग के अंदर से सांप को निकलते हुए देखा गया और अब एक हैरान करने वाला वीडियो तहलका मचा रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में सीलिंग (Ceiling) के अंदर से एक नहीं दो नहीं, बल्कि दर्जन भर मधुमक्खियां (Bees) निकलती हुई दिखाई दे रही हैं. इस नजारे को देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं और आप भी यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर सीलिंग के अंदर ये मुधमक्खियां कैसे पहुंचीं. यह भी पढ़ें: Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर के पास मधुमक्खियों के झुंड का आतंक, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
इस वीडियो को Crazy Clips नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- यहां कोई रास्ता नहीं है. एक यूजर ने लिखा है- शायद यहां कोई रास्ता हो, जबकि दूसरे ने लिखा है- शायद यहां भूत हो, उधर तीसरे ने लिखा है- कोई यहां शहद का बिजनेस शुरु कर सकता है. यह भी पढ़ें: शख्स के चेहरे पर लटका है मधुमक्खियों का झुंड, उसकी दाढ़ी पर लगे छत्ते को देख हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
There's no way pic.twitter.com/Ps76g1aJ1U
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) October 18, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को सीलिंग खोलते हुए देखा जा सकता है. शख्स जैसे ही सीलिंग के बीच का हिस्सा खोलने लगता है, उसमें से मधुमक्खियां बाहर आने लगती हैं, फिर जो होता है उसे देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं, क्योंकि सीलिंग के अंदर मधुमक्खियों के दर्जनों बड़े-बड़े छत्ते लगे हुए हैं, जिसके अंदर से हजारों मधुमक्खियां बाहर निकलती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

