शख्स के चेहरे पर लटका है मधुमक्खियों का झुंड, उसकी दाढ़ी पर लगे छत्ते को देख हो जाएंगे हैरान (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. वीडियो में एक शख्स के चेहरे पर मधुमक्खियों का झुंड लटका हुआ दिखाई दे रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. कई लोग बेखौफ अंदाज में जानवरों (Animals) के साथ वीडियो बनाते हैं और उनके साथ ऐसे पेश आते हैं, जैसे कि वो उनके दोस्त हों. इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे. वीडियो में एक शख्स के चेहरे पर मधुमक्खियों का झुंड (Swarm of Bees) लटका हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स की दाढ़ी में मधुमक्खियां छत्ता लगाए हुए हैं और वो जरा भी घबरा नहीं रहा है, बल्कि बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ बोल रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर extremeofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से शख्स की दाढ़ी में मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है. हैरत तो यह है कि सिर्फ उसके चेहरे पर ही मधुमक्खियों का छत्ता नहीं है, बल्कि उसके सीने से पेट तक मधुमक्खियां लटकी हुई हैं. यह भी पढ़ें: Man Kisses Deadly Cobra: शख्स ने खतरनाक गुस्सैल किंग कोबरा के सिर पर किया किस, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
गौरतलब है कि चेहरे से लेकर गर्दन और पेट तक मधुमक्खियों के छत्ते को लटकाए रखने के बावजूद शख्स को जरा सा भी डर नहीं लग रहा है और वो बड़े ही आराम से बात कर रहा है. हालांकि इस नजारे को देखने के बाद लोगों के होश जरूर उड़ गए हैं और उन्होंने हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

