Donkey Viral Video: गधे ने बड़ी ही चालाकी से अपने साथियों को कराया आजाद, जानवर की समझदारी ने जीता सबका दिल
गधा वास्तव में समझदार हो सकता है, इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गधा बड़ी ही चालाकी से अपने साथियों को कैद से छुड़ाता है. उसकी समझदारी को देखकर आप भी उसके कायल हो जाएंगे. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.
Donkey Viral Video: अगर किसी से कोई काम गलत हो जाता है तो उसे गधा (Donkey) कहकर संबोधित किया जाता है. इसके अलावा उल्टी-सीधी हरकतें करने वालों को भी लोग गधे की संज्ञा से नवाजते हैं, जबकि वास्तविकता तो यह है कि गधा एक ऐसा जानवर है जो मेहनती होने के साथ-साथ समझदार भी माना जाता है. गधा वास्तव में समझदार हो सकता है, इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में एक गधा बड़ी ही चालाकी से अपने साथियों को कैद से छुड़ाता है. उसकी समझदारी को देखकर आप भी उसके कायल हो जाएंगे. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.
इस वीडियो को ट्विटर पर @gunsnrosesgirl3 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- इंतजार कीजिए. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 84.5K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे अब तक 554 लोगों ने रीट्वीट और 3,121 लोगों ने लाइक किया है. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- गधों का दिमाग वाकई बहुत तेज होता है. एक अन्य यूजर ने लिखा है- समझदारी का गुण कोई इनसे सीखे. यह भी पढ़ें: Donkey Viral Video: सामान ले जा रहे गधे का बिगड़ा संतुलन तो पहाड़ से गिरा धड़ाम, फिर जो हुआ…
देखे वीडियो-
Wait for it.....
— Science girl (@gunsnrosesgirl3) September 8, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि कई गधे एक बाड़े में कैद हैं, जबकि कुछ गधे बाड़े से निकलने की कोशिश करते हैं. कैद से आजाद होने की कोशिश में कुछ गधे बाड़े से कूदकर उसे क्रॉस करने की कोशिश करते हैं, तभी एक गधा आता है और वो अपना दिमाग चलाते हुए बाड़े की लकड़ी को हटा देता है, जिससे वहां मौजूद गधे बाड़े से आजाद हो जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

