Viral Video: गुब्बारे के साथ हवा में उड़ने लगा बच्चा, समय रहते मां ने ऐसे बचाई मासूम की जान
एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा गुब्बारे के साथ हवा में उड़ने लगता है, तभी उसपर मां की नजर पड़ती है और समय रहते वो उसे बचा लेती है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
Viral Video: दुनिया के हर माता-पिता (Parents) अपने छोटे बच्चों के जन्मदिन (Birthday) को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने की तैयारियां करते हैं और उस दिन को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं. अपने बच्चों के जन्मदिन को मनाने के लिए माता-पिता अपने घर को अच्छे से सजाते हैं और रिश्तेदारों को भी इनवाइट करते हैं. घर की साज-सजावट के लिए डेकोरेटिव आइटम्स के साथ गुब्बारे भी लगाए जाते हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आता है. इसी कड़ी में एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा (Child) गुब्बारे (Balloons) के साथ हवा में उड़ने लगता है, तभी उसपर मां की नजर पड़ती है और समय रहते वो उसे बचा लेती है. यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है.
इस वीडियो को loucaporfestas नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 276,766 लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने कहा कि चंद सेकेंड से बच्चा हवा में उड़ने से रह गया, जबकि कई लोगों ने कहा कि इस नजारे ने उनके दिल की धड़कनें ही रोक दी थी. यह भी पढ़ें: Video: डाउन सिंड्रोम और एलोपेसिया से पीड़ित छोटी बच्ची को तोहफे में मिला नया विग, उसकी अनमोल मुस्कान का वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा गुब्बारों से बंधा नजर आ रहा है, जबकि बगल में खड़ी उसकी मां एक गुब्बारा फुलाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है, तभी अचानक से गुब्बारे के साथ बच्चा हवा में उड़ने लगता है. महिला सही समय पर अपने बच्चे को उड़ते हुए देख लेती है और उसकी जान बचा लेती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2023 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

