वायरल

Viral Video: उफनती नदी में फंसे नन्हे हाथी के लिए मसीहा बने एसएसबी के जवान, ऐसे बचाई गजराज की जान

सोशल मीडिया पर एक नन्हे गजराज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा हाथी उफनती नदी के बीच फंस जाता है और उसे बचाने के लिए एसएसबी के जवान मसीहा बनकर पहुंचते हैं, फिर गजराज को रेस्क्यू करते हैं.

Viral Video: उफनती नदी में फंसे नन्हे हाथी के लिए मसीहा बने एसएसबी के जवान, ऐसे बचाई गजराज की जान
नन्हे हाथी को किया गया रेस्क्यू (Photo Credits: Twitter)

Baby Elephant Rescue Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) से जुड़े कई दिलचस्प और रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, उनमें भी नन्हे हाथियों (Baby Elephants) से जुड़े वीडियो लोग देखना काफी पसंद करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक नन्हे गजराज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा हाथी उफनती नदी के बीच फंस जाता है और उसे बचाने के लिए एसएसबी के जवान मसीहा बनकर पहुंचते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एसएसबी के जवान मिलकर इस नन्हे हाथी को रेस्क्यू करते हैं.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- पूर्वोत्तर में उफनती नदी में फंसे एक बछड़े को बचाते हुए एसएसबी के जवान. इन वास्तविक जीवन के नायकों को सलाम... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 30.8k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे हाथी को बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ी मां हथिनी, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).