America's Got Talent: हवा में पति- पत्नी स्टंट कर रहे थे, अचानक हाथ छूटा और लोग चीख पड़ें: Video
फिल्मों में हीरो के स्टंट को देखकर उसे कॉपी करना हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार ऐसा करना उन्हें बहुत भरी पड़ जाता है. कुछ ऐसा ही America's Got Talent में परफॉर्मेंस के दौरान देखने को मिला
नई दिल्ली. फिल्मों में हीरो के स्टंट को देखकर उसे कॉपी करना हर कोई चाहता है, लेकिन कई बार ऐसा करना उन्हें बहुत भारी पड़ जाता है. कुछ ऐसा ही America's Got Talent में परफॉर्मेंस के दौरान देखने को मिला. जब शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लोगों की चीखें निकल गई. जरा आप भी देखिए यह हैरान कर देने वाला वीडियो. जिससे अंदाजा लगता है कि एक गलती कैसे इंसान की जिंदगी को समाप्त कर सकती है.
टाइस नीलसन और मैरी वॉल्फ नीलसन पति-पत्नी दोनों हवा में करतब दिखा रहे थे. इस करतब को ट्रैपीज नाम से जाना जाता है. इस स्टंट को हवा में लटकर किया जाता है. जब दोनों पति और पत्नी ने अपना परफॉर्मेंस दिखाना शुरू किया तो उसी दौरान पति टाइस के हांथ से उनकी पत्नी मैरी छुट गई और वो सीधे उंचाई से जमीन पर गिर पड़ी. बता दें कि स्टंट के दौरान उनकी आंखो पर पट्टी बंधी हुई थी. जिसे देखने के बाद दर्शकों की आंखे बंद हो गई तो कुछ डर के मारे चिल्लाने लगीं.
बता दें इस स्टंट के दौरान नीचे गिरी मैरी कुछ देर में मुस्कारते हुई खड़ी हो गई. लेकिन इस घटना के बाद जज के साथ सभी घबरा गए थे. वहीं पत्नी के नीचे गिरने के बाद हवा में लटक रहे टाइस नीलसन तुरंत नेचे उतरे और उन्होंने अपनी पत्नी को सुरक्षित देखकर उन्हें गले लगा लिया और उनके माथे को चूमा. फिलहाल इस कपल्स के स्टंट को देखने के बाद जजों की टीम ने उन्हें अगले राउंड में जाने की अनुमति दे दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2018 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

