बॉलीवुड

America's Got Talent में ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो पाया V.Unbeatable, सोशल मीडिया पर यूजर्स को निकला गुस्सा

America's Got Talent के 14वें सीजन की ट्रॉफी दिव्यांग सिंगर कोड़ी ली ने जीता. लेकिन ‘वी अनबीटेबल’ को मिले चौथे स्थान के बाद यूजर्स जमकर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखाई दिए.

America's Got Talent में ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो पाया V.Unbeatable, सोशल मीडिया पर यूजर्स को निकला गुस्सा

America's Got Talent के फाइनल (Final) में भारतीय डांस ग्रुप ‘वी अनबीटेबल’ (V.Unbeatable) ने जैसे ही जगह बनाई. डांस के हर दीवाने की नजर इसके फिनाले पर थी. हर कोई इनकी जीत का दुआ कर रहा था. लेकिन फिनाले का रिलज्ट उम्मीद से उलट आया. मुंबई (Mumbai) का ये डांस ग्रुप फाइनल में जीत नहीं सका और शो में उन्हें 4 स्थान मिला. इसे देखने के बाद फैंस का मानो दिल ही टूट गया. आपको बता दे कि फाइनल मुकाबले में ‘वी अनबीटेबल’ ने शाहिद कपूर और नरगिस फखरी पर फिल्माए गाने धतिंग पर डांस किया. जिसमें इन्होने जबरदस्त डांस किया. जिसे देखकर हर कोई क्रेजी हो उठा. सोशल मीडिया पर भी इनका डांस वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है. हालांकि ये शो को जीतने में कामयाब नहीं रहे.

America's Got Talent के 14वें सीजन की ट्रॉफी दिव्यांग सिंगर कोड़ी ली ने जीता. लेकिन ‘वी अनबीटेबल’ को मिले चौथे स्थान के बाद यूजर्स जमकर अपनी नाराजगी जाहिर करते दिखाई दिए.

वी अनबीटेबल डांस के लिए वरुण धवन से लेकर ऋतिक रोशन तक कई सितारों ट्वीट कर उनके जीत की दुआ की थी.

वी अनबीटेबल डांस क्रू स्टार प्लस के रिएलिटी शो डांस प्लस 4 में नजर आए थे. ‌जिसे धर्मेश ने मेंटर किया था और ये क्रू फाइनल 4 में भी शामिल हुआ था. इसके अलावा कलर्स चैनल के शो बनेगा मंच में भी इस ग्रुप ने अपना जलवा बिखेरा था. इसे मोना सिंह और कृष्ण अभिषेक ने होस्ट किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).