Viral Video: बाघ और कुत्ते में दिखा गजब का याराना, जिगरी दोस्त की तरह एक-दूसरे के साथ खेलते आए नजर
जरा सोचिए क्या एक बाघ और कुत्ता कभी दोस्त हो सकते है? जी हां, भले ही यह नामुमकिन लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बाघ और कुत्ते की दोस्ती का एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेस्ट फ्रेंड्स की तरह एक-दूसरे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
Viral Video: जंगल के खूंखार शिकारियों में शुमार बाघ (Tiger) को देखकर जंगल के बाकी जानवर थर-थर कांपने लगते हैं और अपनी भलाई के लिए इस जानवर से दूर ही रहते हैं. बाघ किसी भी जानवर को पल भर में मौत के घाट उतार सकता है, ऐसे में इसकी अन्य जानवरों (Animals) से दोस्ती का कोई सवाल नहीं उठता है, फिर भी कई बार शिकारी जानवरों की उदारता के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. जरा सोचिए क्या एक बाघ और कुत्ता (Dog) कभी दोस्त हो सकते है? जी हां, भले ही यह नामुमकिन लगे, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बाघ और कुत्ते की दोस्ती का एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बेस्ट फ्रेंड्स की तरह एक-दूसरे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सबसे असंभावित दोस्ती... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: पन्ना टाइगर रिजर्व में साथ घुमता दिखा बाघ का परिवार, दुर्लभ नजारे का वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
The most unlikely friendship 🐅🐶 pic.twitter.com/na7tHIqD8f
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) October 24, 2023
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी पार्क में एक बाघ और पिटबुल एक-दूसरे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं. कुत्ते पर बाघ चढ़ा हुआ है और उसके साथ खेल रहा है. वो कभी उसे मस्ती में काटता है तो कभी उसके चेहरे को चाटने लगता है. वो लगातार कुत्ते पर अपना प्यार लुटाता है, जिसे देखकर कुछ लोग जहां उन्हें पक्का दोस्त बता रहे हैं तो कुछ लोगों को लग रहा है कि यह दोस्ती कुत्ते की मौत का कारण भी बन सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2023 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

