Viral Video: एक साथ तीन किंग कोबरा को हाथ में पकड़े दिखा शख्स, जहरीले सांपों के साथ किया ऐसा कारनामा कि...
सोशल मीडिया पर किंग कोबरा सांपों से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स नंगे हाथों से एक नहीं, बल्कि तीन-तीन किंग कोबरा सांप पकड़े हुए नजर आ रहा है.
Viral Video: दुनिया में पाए जाने वाले विभिन्न प्रजातियों के सांपों से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. सांपों (Snakes) का नाम सुनते ही जहन में सबसे पहले किंग कोबरा (King Cobra) का नाम आता है, जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक और जहरीला सांप (Snake) माना जाता है. इस सांप के काटने से पल भर में किसी की भी जान जा सकती है, इसलिए अधिकांश लोग इन सांपों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, जबकि कई लोग किंग कोबरा जैसे सांप के साथ भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर किंग कोबरा सांपों से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स नंगे हाथों से एक नहीं, बल्कि तीन-तीन किंग कोबरा सांप पकड़े हुए नजर आ रहा है.
रोंगटे खड़े करने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर its_rj_95 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. वीडियो पर हैरानी जाहिर करते हुए लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ऐसा करने के लिए बड़ी हिम्मत होनी चाहिए, जबकि दूसरे ने लिखा है- ऐसा करना तो किसी के लिए भी जानलेवा हो सकता है. यह भी पढ़ें: घर में छुपकर बैठा था किंग कोबरा, शख्स ने स्नेक कैचिंग स्टिक की मदद से सांप को ऐसे किया रेस्क्यू (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स खतरों का खिलाड़ी बनकर सांपों के साथ खिलवाड़ करता दिख रहा है. शख्स अपने नंगे हाथों से तीन-तीन सांप पकड़े हुए है. शख्स को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे कि उसने किंग कोबरा सांप नहीं, बल्कि कोई खिलौना अपने हाथ में पकड़ा हुआ है. शख्स को जरा सा भी डर नहीं लग रहा है कि अगर सांप ने काट लिया तो क्या होगा. यह वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

