वायरल

Viral Video: खतरनाक सांप के साथ खिलौने की तरह खेलता दिखा बच्चा, नजारा देख छूटे लोगों के पसीने

खतरनाक सांप के साथ खिलौने की तरह खेलते एक बच्चे का वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है. खिलौनों से खेलने के उम्र में यह मासूम बच्चा विशालकाय सांप के साथ खिलौने की तरह खेल रहा है, लेकिन इस नजारे को देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए.

Viral Video: खतरनाक सांप के साथ खिलौने की तरह खेलता दिखा बच्चा, नजारा देख छूटे लोगों के पसीने
सांप के साथ खेलता बच्चा (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: दुनिया भर में सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से ज्यादातर जहरीली मानी जाती है और उनके जहर की एक बूंद किसी की भी जान लेने के लिए काफी है. यही वजह है कि अधिकांश लोग सांपों से दूर रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन कुछ लोग सांपों के साथ ऐसे खेलते हैं जैसे वो कोई खिलौना हो. इसी कड़ी में खतरनाक सांप (Dangerous Snake) के साथ खिलौने की तरह खेलते एक बच्चे का वीडियो (Viral Video) लोगों के होश उड़ा रहा है. खिलौनों से खेलने के उम्र में यह मासूम बच्चा विशालकाय सांप के साथ खिलौने की तरह खेल (Child Plays With Snake) रहा है, लेकिन इस नजारे को देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए.

इस वीडियो को अविरल शुक्ला नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा टीशर्ट और हाफ पैंट पहने हाथ में सांप लेकर घर के मंदिर में घुस जाता है. उस दौरान बच्चा जरा सा भी नहीं डरता है, लेकिन सांप के साथ उसे देखकर वहां मौजूद लोग जरूर भाग खड़े होते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: कुत्ते पर बार-बार हमला करने की गलती कर बैठा सांप, फिर जो हुआ... नजारा देखकर दंग रह जाएंगे आप

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब बच्चे के हाथ में सांप देखकर लोग घबरा जाते हैं तो एक शख्स उस बच्चे को मंदिर से बाहर जाने को कहता है और बच्चा सांप को लेकर बाहर निकलता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये बच्चे के रूप में भगवान है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- पक्का पिछले जन्म में महादेव का भक्त था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2023 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).