Viral Video: कुत्ते पर बार-बार हमला करने की गलती कर बैठा सांप, फिर जो हुआ... नजारा देखकर दंग रह जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक सांप हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप इंसानी बस्ती में पहुंचकर कुत्ते पर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ता भी निडर होकर सांप का डटकर मुकाबला करता है. इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
Viral Video: दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में शामिल सांप (Snake) अक्सर अपने बिलों ने निकल इंसानी बस्ती में पहुंच जाते हैं, जिन्हें देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन जाता है. सांपों (Snakes) को सामने देखकर अधिकांश लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने में ही अपनी भलाई समझते हैं, जबकि कुछ लोग सांपों का डटकर सामना करते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक सांप हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सांप इंसानी बस्ती में पहुंचकर कुत्ते (Dog) पर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ता भी निडर होकर सांप का डटकर मुकाबला करता है. इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.
इस वीडियो को @iDumeby नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें घर के बैकयार्ड में कुत्ते को सांप का डटकर सामना करते हुए देखा जा सकता है. सांप जहां कुत्ते को डराने की कोशिश करता है, तो वहीं सांप उससे डरने के बजाय उसका सामना करता है. यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर आपस में भिड़े खतरनाक सांप और नेवला, Viral Video में देखें क्या हुआ इस लड़ाई का अंजाम
देखें वीडियो-
The snake could’ve walked imo. Never fight with who’s not in your weight class.
— ??? ?????? (@iDumeby) January 20, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में कुत्ते और सांप को एक-दूसरे के साथ लड़ते हुए देखा जा सकता है. दरअसल, सांप घर में घुसने की कोशिश करता है, लेकिन वफादार कुत्ता उसे घर में दाखिल करने से रोकने की कोशिश करता नजर आ रहा है. सांप लगातार कुत्ते पर अटैक करता है, जिससे कुत्ते को गुस्सा आ जाता है और वो सांप पर हमला करते हुए सांप को दबोचकर तेजी से घुमाता है, जिससे सांप बेसुध हो जाता है. आखिर में कुत्ता सांप को मौत के घाट उतार देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2023 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

