देश

Viral Video: गाजियाबाद में बीच सड़क पर भाई-बहन को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

एक युवक ने लड़की के भाई को रोककर उसके साथ बदसलूकी की. जब बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया.

Viral Video: गाजियाबाद में बीच सड़क पर भाई-बहन को पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस
(Photo Credit : Twitter)

गाजियाबाद में बीच सड़क पर भाई-बहन को पिटने का मामला सामने आया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. दरअसल एक युवक ने लड़की के भाई को रोककर उसके साथ बदसलूकी की. जब बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया.

मामला गाजियाबाद के लिंक रोड इलाके का है, जहां भाई बहन रोड से गुजर रह थे. उनको एक युवक रोक लेता है. आस-पास काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है. इस दौरान युवक उस लड़के से बहस शुरू कर देता है और उसे मारने लगता है. थोड़ी देर तक बहन सब कुछ देखती रहती है, लेकिन भाई की पिटाई वह बर्दाश्त नहीं कर पाती और इसका विरोध करती है. इसके बाद दबंग युवक उस लड़की के साथ भी मारपीट करता है. यह सब कुछ सीसीटीवी कैमरे में कैद है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).