Video: इंदौर में शराब के नशे धुत होकर दो लड़कियों ने सड़क पर किया जमकर हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब (Alcohol) के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर मारपीट और हंगामा करने के आरोप में दो लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि शराब के नशे में दो लड़कियां बीच सड़क पर लड़ रही थीं और बाकी लड़कियां बीच-बचाव की कोशिश कर रही थीं. इंदौर की सड़क पर देर रात हंगामा करती लड़कियों का लोगों ने वीडियो बना लिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. खबरों की मानें तो थाने ले जाने के बाद भी थाने में लड़कियां करीब एक घंटे तक हंगामा करती रहीं. पुलिस की मानें तो इंदौर में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसपर वे अंकुश लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

देखें वीडियो-