Viral Video: मुंबई (Mumbai) के लोकल ट्रेन (Local Train) में महिला कंपार्टमेंट (Ladies Compartment) में यात्रा के दौरान झूला झूलती एक महिला का वीडियो एक बार फिर से वायरल (Viral Video) हो रहा है. 15 सेकेंड के इस वीडियो में साड़ी पहने हुए एक महिला ट्रेन के हैंडल को पकड़कर झूला झूलती है और इस दौरान उसके चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलकती है. महिला को झूला झूलते देख अन्य महिलाओं के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है. जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है एक अन्य युवती आगे आती है और साड़ी पहने महिला को कॉपी करते हुए झूला झूलने लगती है. ट्रेन में हल्के-फुल्के पलों का यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान रहा है और एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है.
देखें वीडियो-
Just Mumbai local things.. Wholesome and Positive ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/QX9biMZtpZ
— Mohammed Futurewala (@MFuturewala) November 24, 2022












QuickLY