कर्नाटक: नग्न अवस्था में बाइक पर सवार महिला का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस
कर्नाटक के बेलगाम से बाइक पर सवार नग्न महिला का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में महिला नग्न अवस्था में बाइक की पिछली सीट पर सवार नजर आ रही है. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
कर्नाटक: इंटरनेट (Internet) पर एक ऐसी महिला का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो नग्न अवस्था में बाइक पर सवार (Naked Woman on Bike) नजर आ रही है. बाइक सवार नग्न महिला (Naked Woman) का यह वीडियो कर्नाटक (Karnataka) के बेलगाम (बेलगावी) का बताया जा रहा है. विभिन्न सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला बगैर कपड़ों के नग्न अवस्था में बाइक पर सवार है. इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान हो गया. इस वीडियो को ध्यान से देखने पर नजर आता है कि महिला बाइक नहीं चला रही है, बल्कि वो नग्न अवस्था में पिछली सीट पर बैठी है और एक अज्ञात व्यक्ति बाइक को चला रहा है.
कुछ देर तक वो शख्स बाइक को चलाता है और एक निश्चित दूरी तय करने के बाद बाइक से नीचे उतरता है, जिसके बाद नग्न अवस्था में पिछली सीट पर बैठी महिला बाइक पर खुद को नियंत्रित करती है. हालांकि नग्न अवस्था में बाइक पर सवार महिला से जुड़ी इस घटना के बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने इस घटना पर ध्यान देते हुए कहा कि अगर कोई आगे आकर इसके बारे में शिकायत दर्ज कराता है तो उसकी शिकायत दर्ज की जाएगी.
नग्न अवस्था में बाइक पर सवार महिला-
खबरों के अनुसार, वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह घटना क्लब रोड़ की है, लेकिन अभी तक साफ तौर पर यह नहीं कहा जा सकता है कि वाकई में यह वीडियो बेलगाम का है या नहीं. पुलिस आयुक्त (Police Commissioner) बी एस लोकेश कुमार (B S Lokesh Kumar) ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि यह वीडियो दूसरे शहर का भी हो सकती है. हम इसकी बारीकी से जांच करेंगे और अगर यह घटना यहां हुई है तो लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. यह भी पढ़ें: गर्मी से परेशान शख्स ने बिना कपड़ों के नंगे चलाई स्कूटी, देखें वायरल तस्वीरें
गौरतलब है कि इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. कुछ समय पहले ही फ्लोरिडा में नग्न अवस्था में तेजी से भागने वाली तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद जब लड़कियों से नग्न अवस्था में भागने की वजह पूछी गई तो उन्होंने विचित्र सा जवाब देते हुए कहा कि वो खुद को एयर ड्राई कर रही थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2019 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

