Viral Video: बबल्स के साथ खेलते नन्हे हाथी का वीडियो वायरल, क्यूटनेस देख हार जाएंगे अपना दिल
एक नन्हे हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो साबुन से बने बबल्स के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. साबुन के बुलबुले से खेलते हाथी की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन हाथियों (Elephants) से जुड़े दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. खासकर नन्हे हाथियों (Baby Elephants) से जुड़े वीडियो लोगों को खूब लुभाते हैं, क्योंकि नन्हें हाथियों की नटखट अटखेलियां, उनकी मस्ती और उनकी क्यूट हरकतें लोगों का दिल जीत लेती हैं. इसी कड़ी में एक नन्हे हाथी (Baby Elephant) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो साबुन से बने बबल्स (Bubbles) के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. साबुन के बुलबुले से खेलते हाथी की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो को Fort worth Zoo नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 36k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को पोस्ट करते नन्हे हाथी के बारे में बताया गया है कि बेबी ब्रेजोस ने पहली बार 18 अगस्त को अपनी मां ब्लूबोननेट के साथ बुलबुले के साथ खेलने का अनुभव किया. यह गतिविधि सिर्फ मनोरंजन के लिए थी. छोटा हाथी इस रविवार यानी 28 अगस्त को 10 महीने का हो जाएगा. यह भी पढ़ें: सूंड से पानी पीने की कोशिश करते नन्हे हाथी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, आपका भी बन जाएगा दिन (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Just 🫧popping🫧 by! pic.twitter.com/xvCwazrEFm
— Fort Worth Zoo (@FortWorthZoo) August 18, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा हाथी साबुन के बुलबुलों से खेल रहा है. वो अपने नन्हे से सूंड को उठाता है और उसके जरिए बबल्स से खेलता है. दरअसल, हाथी के सामने मौजूद एक लड़का मशीन से बबल्स बनाता है और हाथी उनका लुत्फ उठा रहा है. इस दौरान नन्हे हाथी की क्यूटनेस देखते ही बन रही है और यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

