सूंड से पानी पीने की कोशिश करते नन्हे हाथी का मजेदार वीडियो हुआ वायरल, आपका भी बन जाएगा दिन (Watch Viral Video)
एक नन्हे हाथी का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी अपनी सूंड का इस्तेमाल करना सीख रहा है और वो अपनी ट्रेनिंग के दौरान सूंड से पानी पीने की कोशिश कर रहा है. यह वीडियो इतना दिलचस्प है कि आपका दिन बन जाएगा.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Life) के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें से कई इतने मनमोहक होते हैं जो दिल जीत लेते हैं. खासकर नन्हे मासूम जानवरों की हरकतें और उनकी अटखेलियां लोगों को खूब पसंद आती हैं. बात करें नन्हे हाथियों (Baby Elephants) की तो सोशल मीडिया पर उनके मनमोहक वीडियोज की भरमार देखने को मिलती है. इसी कड़ी में एक नन्हे हाथी (Baby Elephant) का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा हाथी अपनी सूंड (Trunk) का इस्तेमाल करना सीख रहा है और वो अपनी ट्रेनिंग के दौरान सूंड से पानी पीने की कोशिश कर रहा है. यह वीडियो इतना दिलचस्प है कि आपका दिन बन जाएगा.
इस वीडियो को हाल ही में रॉबर्ट ई फुलर नाम के एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- सिर्फ एक हाथी का बच्चा, अपनी सूंड का इस्तेमाल करना सीख रहा है. इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक 1.2M व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Baby Elephant Attacked by Crocodile: हाथी के बच्चे पर मगरमच्छ ने किया हमला, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Just a baby elephant 🐘 learning how to use its trunk 😍💦#worldelephantday pic.twitter.com/knD6PuaheF
— Robert E Fuller (@RobertEFuller) August 12, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा हाथी अपनी सूंड से पानी खींचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अपनी सूंड का इस्तेमाल करने की कोशिश करते समय पानी खींचने के बजाय वो पानी के छींटे मार रहा है. दरअसल, हाथी के बच्चे को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर वो अपनी सूंड का इस्तेमाल कैसे करे? यह नन्हा हाथी नदी पर पानी पीने की कोशिश के दौरान बार-बार पानी के छींटे मारता है और उस दौरान उसकी क्यूटनेस देखते ही बन रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

