Pizza Rat Viral Video: चूहा बनकर पिज्जा स्लाइस को खींचने वाले एक कलाकार का वीडियो हुआ वायरल, आप भी देखें
वायरल हो रहे वीडियो में एक कलाकार चूहे की वेशभूषा में बड़े पिज्जा स्लाइस को सीढ़ियों खींचता हुई सीढ़ियों से ऊपर की ओर ले जा रहा है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. इसी तरह का एक वीडियो साल 2015 में मैट लिटिल द्वारा यूट्यूब पर शेयर किया गया था.
Pizza Rat Viral Video: आपने चूहों (Rats) को खाने की चीजों को अपने साथ खींचकर ले जाते हुए तो कई बार देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने एक विशाल चूहे को एक बड़े पिज्जा के टुकड़े (Big Pizza Slice) को खींचकर ले जाते हुए कभी देखा है? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देख आपको अपनी आंखों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक कलाकार चूहे (Rat) की वेशभूषा में बड़े पिज्जा स्लाइस (Pizza Slice) को खींचता हुई सीढ़ियों से ऊपर की ओर ले जा रहा है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. इसी तरह का एक वीडियो साल 2015 में मैट लिटिल द्वारा यूट्यूब पर शेयर किया गया था.
इस वीडियो में जोनोथन लियोन (Jonothon Lyons) चूहे के वेश में पिज्जा को सीढ़ियों से ऊपर खींच रहे हैं, जिसे अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी रेक्स चैपमैन (Rex Chapman) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- आई लव न्यूयॉर्क. 17 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 6.6M से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं. 42.4k रीट्वीट और 3.9k कमेंट्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Giant Rat Video: नाले की सफाई करते समय श्रमिकों को मिला एक विशाल चूहा, मैक्सिको सिटी से वायरल हुए इस वीडियो को देख उड़े लोगों के होश
देखें वीडियो-
I love New York... pic.twitter.com/0z5uaf9iTO
— Rex Chapman🏇🏼 (@RexChapman) November 17, 2020
एक और वीडियो-
View this post on Instagram
वीडियो में जोनोथन लियोन अपने चेहरे पर एक बड़ा माउस मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. मास्क के साथ उन्होंने सूट, अच्छे जूते और दस्ताने पहने हुए हैं. चूहा बनकर वह न्यूयॉर्क मेट्रो की सीढ़ियों पर पिज्जा स्लाइस को खींचते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स उसी सीढ़ी से नीचे की तरफ आता है, लेकिन चूहा बने शख्स को पिज्जा खींचते देख वह रेलिंग से नीचे कूद जाता है. यह क्लिप सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

