Giant Rat Video: नाले की सफाई करते समय श्रमिकों को मिला एक विशाल चूहा, मैक्सिको सिटी से वायरल हुए इस वीडियो को देख उड़े लोगों के होश
मेक्सिको सिटी में नाले की सफाई करते हुए श्रमिकों को एक विशाल चूहा नजर आया, जिसे देख उनके होश ही उड़ गए. इस विशाल चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चूहे को बाहर निकालने के बाद यह पता चला कि चूहा नकली है और वह हेलोवीन प्रोप था, जिसे नाले में फेंक दिया गया था.
Giant Rat Video: आपने छोटे-छोटे चूहों को उत्पात मचाते हुए तो कई बार देखा होगा, लेकिन क्या कभी आपने विशाल चूहे को देखा है जो आकार में इंसान से भी बड़ा हो? आमतौर पर चूहे छोटे आकार के ही होते हैं, लेकिन मेक्सिको सिटी (Mexico City) में नाले की सफाई (Drainage System) करते हुए श्रमिकों (Workers) को एक विशाल चूहा (Giant Rat) नजर आया, जिसे देख उनके होश ही उड़ गए. रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रमिकों को नाले की सफाई कर 22 टन कचरा निकालना था, लेकिन सफाई के दौरान अचानक उनकी नजर एक विशाल चूहे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने उसे बाहर निकाला. इस विशाल चूहे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चूहे को बाहर निकालने के बाद यह पता चला कि चूहा नकली है और वह हेलोवीन प्रोप (Halloween Prop) था, जिसे नाले में फेंक दिया गया था.
विशाल चूहे के इस वीडियो को बीते 19 सितंबर को फेसबुक पर शेयर किया गया था, जिसे अब तक 5 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही यूजर्स के कमेंट्स और रिएक्शन की भी भरमार लग चुकी है. वीडियो में जो चूहा नजर आ रहा है वो भले ही हेलोवीन प्रोप हो, लेकिन उसके सामने इंसान भी छोटे नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें: नन्हे चूहे की जान बचाने के लिए सांप से भिड़ गई चुहिया, दोनों की लड़ाई का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
वीडियो में देख सकते हैं कि नाले से निकालने के बाद श्रमिक इस चूहे को पाइप से पानी डालकर नहला रहे हैं. इस नजारे को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया, क्योंकि पल भर के लिए उन्हें लगा कि आखिर इतना विशाल चूहा हकीकत में कैसे हो सकता है? फिर इसकी सच्चाई जानने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली. द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना के बाद एक महिला ने बताया कि यह उसका प्रोप था और उसने सालों पहले हेलोवीन सजावट के लिए इस चूहे को स्क्रैच से बनाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

