वायरल

Monkey Funny Video: हुला हूप से खेलते बंदर का वीडियो हुआ वायरल, उसके हैरतअंगेज करतब ने जीता सबका दिल

आपने इंसानों को हुला हूप खेलते तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने किसी बंदर को ऐसा करतब दिखाते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर हुला हूप खेलते बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके करतब ने लोगों का दिल जीत लिया है.

Monkey Funny Video: हुला हूप से खेलते बंदर का वीडियो हुआ वायरल, उसके हैरतअंगेज करतब ने जीता सबका दिल
हुला-हूप खेलता बंदर (Photo Credits: Twitter)

Monkey Funny Video: बंदरों (Monkey) को हमारा पूर्वज कहा जाता है, ये ऐसे प्राणी हैं जो जंगलों में ही नहीं, बल्कि गांवों और शहरों में भी आसानी से देखने को मिल जाते हैं. बंदर इंसानों की नकल उतारने में जितने माहिर होते हैं, उतना ही जमकर ये उत्पात भी मचाते हुए दिखाई देते हैं. अगर कोई बेवजह बंदरों को परेशान करे तो ये उन्हें सबक सिखाने से भी पीछे नहीं हटते हैं. बंदरों की खासियत है कि ये इंसानों की तरह हर काम आसानी से करना जानते हैं और ये कमाल का करतब भी दिखाते हैं. आपने इंसानों को हुला हूप (Hula Hoop) खेलते तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने किसी बंदर को ऐसा करतब दिखाते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर हुला हूप खेलते बंदर का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उसके करतब ने लोगों का दिल जीत लिया है.

बंदर के इस मजेदार वीडियो को Creature of God  नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. बंदर द्वारा दिखाए जा रहे करतब को बेस्ट हुला हूप बताया जा रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 22.8k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: शख्स ने बंदरों को दी केले की दावत, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर मस्त अंदाज में हुला हूप खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. यह बंदर अपनी कमर मटकाकर यह करतब दिखा रहा है. बंदर को देखकर तो ऐसा लगता है, जैसे वो इस खेल में एकदम माहिर है और वो एकदम परफेक्ट तरीके से इसे खेल रहा है. बंदर को हुला हूप के खेल में इतना मजा आ रहा है कि वो रुकने का नाम तक नहीं ले रहा है और इस दौरान उसके चेहरे पर जो एक्सप्रेशन आ रहे हैं वो देखने लायक है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).