VIDEO: लोकल ट्रेन में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी ने बच्चे को मारी लात, भड़के पिता ने कर दी पिटाई

पुलिस अधिकारी और स्थानीय शख्स के बीच मुंबई लोकल ट्रेन में मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने शख्स और उसके बच्चे को लात मारी और उन्हें हटने के लिए कहा, जिसके बाद लड़ाई शुरू हो गई. शख्स भी बच्चे को दूसरी तरफ रखकर पुलिसकर्मी को पिटने लगा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.