VIDEO: लाइव शो में बवाल! 'हनीमून' वाली बात पर भड़की पाकिस्तानी महिला सिंगर, कॉमेडियन को जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल
(Photo : X)

पाकिस्तानी लाइव शो 'पब्लिक डिमांड' के दौरान हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मशहुर पाकिस्तानी गायिका शाज़िया मंज़ूर ने सह-मेजबान और हास्य अभिनेता शेरी नन्हा को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह झगड़ा तब हुआ जब शेरी नन्हा  ने एक काल्पनिक हनीमून के बारे में मज़ाक किया, जो शाज़िया मंज़ूर को हद पार करने वाला लगा. नन्हा ने मज़ाक में मंज़ूर से पूछा, “शाज़िया, मैं तुम्हें हमारी शादी के बाद सीधे हनीमून के लिए मोंटे कार्लो ले जाऊंगा. क्या आप मुझे बताएंगे कि आप किस कक्षा में यात्रा करना चाहेंगे?” इस टिप्पणी से मंजूर का गुस्सा भड़क गया और उन्हें  नन्हा को थप्पड़ जड़ दिया.

मंज़ूर ने अपनी नन्हा को फटकार लगाते हुए कहा, “पिछली बार भी तुमने ऐसा ही व्यवहार किया था और मैंने तुम्हें तुम्हारी इस हरकत को मजाक समझ कर जानें दिया था, लेकिन इस बार मैं गंभीर हूं क्या आप महिलाओं से इसी तरह बात करते हैं? आप 'हनीमून' कह रहे हैं. घटना के बाद, मंजूर ने शो में लौटने से मना कर दिया और स्टूडियो छोड़ कर चली गई.