मासूम बच्चियों को फुसलाकर मालिक के पास लाती थी नौकरानी, रिटायर्ड अफसर बच्चियों के साथ करता था दरिंदगी
मेरठ में बच्चियों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. शख्स की इस दरिंदगी में उसकी नौकरानी उसका साथ देती थी. गरीब बच्चियों का खर्च उठाने के बहाने वो बच्चियों को बहला-फुसलाकर मालिक के घर ले आती थी और अपने सामने ही बच्चियों के साथ हैवानियत कराती थी. ...
मेरठ में बच्चियों के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. शख्स की इस दरिंदगी में उसकी नौकरानी उसका साथ देती थी. गरीब बच्चियों का खर्च उठाने के बहाने वो बच्चियों को बहला-फुसलाकर मालिक के घर ले आती थी और अपने सामने ही बच्चियों के साथ हैवानियत कराती थी. रिटायर्ड अफसर विमलचंद लैपटॉप और मोबाइल में मासूम बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाकर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था. पुलिस के अनुसार आरोपी विमलचंद की पत्नी की मौत चार साल पहले हो गई थी. एलआईसी बीमा से रिटायर्ड होने पर आरोपी ने किसी प्राइवेट बीमा कंपनी में नौकरी शुरू कर दी. 2018 में वो इस जॉब से भी रिटायर्ड हो गया. उसके घर में काम करने नौकरानी आती थी अकेले रहने की वजह से उसके नौकरानी से शारीरिक संबंध बन गए. नौकरानी भी छोटी बच्चियां लाकर विमलचंद को देने लगी.
हाई सोसाइटी में समाज सुधारक का मुखौटा ओढ़कर ये शख्स इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे रहा था. आरोपी की दरिंदगी उसके ही घर के सीसीटी कैमेरे में कैद हो गई. आस पड़ोस के किसी भी इंसान को आरोपी के करतूत की भनक तक नहीं लगी. एक बच्ची ने आरोपी की हवानियत की पोल खोल दी. थाने में 161 बच्चियों के बयान दर्ज किए गए. बच्चियों ने महिला पुलिस को हैवानियत की पूरी कहानी सुनाई. तीन बच्चियों का मेडिकल कराने के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की गई.
यह भी पढ़ें: मुंबई में 60 साल के बुजुर्ग ने किया किशोरी से बलात्कार, गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फूटेज में बच्चियों के अलावा एक शख्स और भी बैठा हुआ दिखाई दिया. पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है. आरोपी के साथ मेरठ की पुलिस में मिली हुई है. इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है की इसमें और कौन कौन शामिल है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

