Uttar Pradesh: बाराबंकी में बाइक के टायर में फंसा बंदर, स्थानीय लोगों ने ऐसे बचाई जान (Watch Viral Video)
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक बंदर का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बंदर न जाने कैसे बाइक के टायर में फंस जाता है और फंसने के बाद वो छटपटाने लगता है. स्थानीय लोग अपनी सूझबूझ दिखाते हुए बाइक के पहिए को खोलते हैं और किसी तरह से बंदर की जान बचाते हैं.
- Read in
- हिंदी
Monkey Rescue Viral Video: वैसे तो शरारती बंदरों (Monkey) के कई रोमांचक वीडियो आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) से एक बंदर का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बंदर न जाने कैसे बाइक के टायर में फंस जाता है और फंसने के बाद वो छटपटाने लगता है. हालांकि जब लोगों की नजर उस पर पड़ती है तो बंदर की मदद के लिए लोग सामने आते हैं. स्थानीय लोग अपनी सूझबूझ दिखाते हुए बाइक के पहिए को खोलते हैं और किसी तरह से बंदर की जान बचाते हैं. बंदर की जान बचाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे शुभांकर मिश्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. बंदर की जान बचाने वाले लोगों की सोशल मीडिया यूजर्स जमकर सराहना कर रहे हैं.
देखें वीडियो-
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक बंदर बाइक के टायर में फंस गया।
हालांकि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से पहिए को खोल कर उसकी जान बचाई। pic.twitter.com/osRGp773Mi
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) November 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

