देश

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हरसिमरत कौर और किरण खेर साथ किया गिद्दा, Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ( Union Minister Smriti Irani) और हरसिमरत कौर (Harsimrat Kaur) पंजाबी गाने पर गिद्दा करते नजर आ रही है.

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हरसिमरत कौर और किरण खेर साथ किया गिद्दा, Video हुआ वायरल
स्मृति ईरानी , हरसिमरत कौर , किरण खेर (Photo Credtis Youtube)

नई दिल्ली: अब तक आपने नेताओं को डांस करते हुए कई मौकों पर देखा होगा. लेकिन महिला नेताओं द्वारा कुछ इसी तरफ से एक खुशनुमा वीडियो लोगों के सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ( Union Minister Smriti Irani) और हरसिमरत कौर (Harsimrat Kaur) पंजाबी गाने पर गिद्दा करते नजर आ रही है. दरअसल मौका था लंच का जिसके लिए कुछ महिला सांसद एक साथ एकत्रित हुईं. अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है.

इस वीडियो को जब अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने जब से यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और नेताओं की इस मस्ती और बचपन की यादें ताजा कर देने वाले वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं. आप इस वीडियो को देख सकते है कि महिलाए एक दूसरे का हाथ पकड़ी है. और पंजाबी गाने पर गिद्दा करते हुए थिरक रही है. दरअसल यह वीडियो संसद भवन में बजट पेश किये जाने के बाद ये महिलाए के साथ लंच करने के लिए गई हुई थी जिस दौरान इसे मोबाइल से शूट किया गया. यह भी पढ़े: PM मोदी ने किया देश के पहले राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय का लोकार्पण, कहा- फिल्में समाज का आईना होती है

बता दें महिला सांसद हरसिमरत कौर, किरण खेर और स्मृति ईरानी के अलावा इस लंच पार्टी में सांसद अनुप्रिया पटेल, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और डीएमके पार्टी की कनिमोझी भी मौजूद थीं. वहीं हरसिमरत कौर ने अपने ट्विटर अकांउट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि 'कल दोपहर जिंदगी ने हम पर अपना जादू चलाया, जब हम दोपहर में लंच के लिए एक साथ थे उस वक्त हमें अपने बचपन की याद आ गई.' वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा कि 'नारी शक्ति...देश की शक्ति.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'हम पूरे गर्व से कहेंगे कि यह लोकतांत्रिक और अतुल्य भारत है.'

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2019 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).