वायरल

Uncle Dance Video: महिलाओं के बीच अंकल जी ने कमर मटका कर किया जबरदस्त डांस, आप भी हो जाएंगे उनके फैन

एक अकंल के जबरदस्त डांस का वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में एक अंकल किसी फंक्शन में महिलाओं के बीच कमर मटका कर मस्त अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आप भी इस वीडियो को देख अंकल के टैलेंट के कायल हो जाएंगे.

Uncle Dance Video: महिलाओं के बीच अंकल जी ने कमर मटका कर किया जबरदस्त डांस, आप भी हो जाएंगे उनके फैन
अंकल ने कमर मटका कर किया डांस (Photo Credits: Twitter)

Uncle Dance Video: शादी-ब्याह या किसी खास समारोह में बॉलीवुड के हिट गानों (Bollywood Hit Songs) के बजते ही अधिकांश लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. इन खास अवसरों पर लोगों को डांस करने का अच्छा मौका और बहाना भी मिल जाता है, तभी तो लोग अपने डांस (Dance) का जलवा दिखाना शुरु कर देते हैं. अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर भी महिलाओं, बच्चों, दादी और आंटी के जबरदस्त वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में एक अकंल के जबरदस्त डांस का वीडियो (Uncle Dance Viral Video) तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में एक अंकल (Uncle) किसी फंक्शन में महिलाओं के बीच कमर मटका कर मस्त अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आप भी इस वीडियो को देख अंकल के टैलेंट के कायल हो जाएंगे.

इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- दिल चोरी साड्डा हो गया... कमर की लचक ताऊ की... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3,941 लोगों ने देखा है और इसे लोग रीट्वीट भी कर रहे हैं. वीडियो में अंकल जी 'दिल चोरी साड्डा हो गया' गाने पर डांस कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Aunty Dance Viral Video: आंटी ने अपनी कमर मटका कर लगाई पूरे स्टेज पर आग, डांस मूव्स देखकर आप भी कहेंगे ‘वाह’

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे करीब 17 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं किसी फंक्शन में डांस कर रही हैं, तभी उनके बीच एक अंकल भी पहुंचते हैं और वो अपनी कमर मटका कर मस्त अंदाज में डांस करने लगते हैं. उनके कमर मटका कर डांस करने का अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो को देख ऐसा ही लग रहा है कि चाचाजी डांस के काफी शौकीन हैं और मौका मिलते ही उन्होंने अपना यह टैलेंट सबको दिखा ही दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2022 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).