Video : हमनें देखा है, ज्यादातर लोग पुलिस और खासकर ट्रैफिक पुलिस को भला बुरा कहते है. लेकिन सोशल मीडिया पर कानपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने में बाद इस पुलिस कर्मचारी की लोग तारीफ कर रहे है. देखा जा सकता है की शहर में काफी बारिश हुई. जिसके कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई. ऐसे में तेज बारिश में दो ट्रैफिक पुलिस कर्मी यातायात को सुचारू करने में लगे हुए है. जानकारी के मुताबिक़ टाटमिल चौराहे पर बारिश के चलते ट्रैफिक जाम हो गया था. इसके बाद बिना जूतों के नंगे पैर टीएसआई प्रदीप शर्मा ने दौड़-दौड़ कर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला और यातायात सुचारू किया. उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग उनकी तारीफ भी कर रहे है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @ASHOKGO70649956 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :Video: कानपूर में दबंगों का आतंक! बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर बेहरमी से पीटा, घटना का सीसीटीवी हुआ वायरल
देखें वीडियो :
कानपुर नगर की ट्रैफिक पुलिस का सराहनीय कार्य
जिले में हो रही तेज बारिश से चौराहों पर भीषण जाम होने पर पानी में नंगे पैरों से दौड़कर ट्रैफिक को नियंत्रण करते हुए पुलिसकर्मी @Uppolice @uptrafficpolice @kanpurtraffic @UPGovt @dgpup #kanpur#kanpur pic.twitter.com/VN2ZC3AkoR
— ASHOK GOEL (@ASHOKGO70649956) August 18, 2024












QuickLY