नदी को पार करने के लिए सांड ने लगाई गजब की तरकीब, Viral Video में उसके कारनामे को देख आप भी हो जाएंगे हैरान
एक सांड नदी के उस पार जाना होता है, लेकिन पहले उसे समझ नहीं आता है कि आखिर वो क्या करे, फिर अपने दिमाग का इस्तेमाल करके वो गजब की तरकीब निकालता है और उसकी मदद से नदी पार करने में कामयाब हो जाता है. इस वीडियो को देखकर आप भी यकीनन हैरान हो जाएंगे, जिसे आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है.
Bull Viral Video: सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि जानवर भी काफी समझदार होते हैं और वो भी अपने दिमाग का इस्तेमाल करके बड़ी से बड़ी समस्या का तोड़ निकाल ही लेते हैं. जानवर भी स्मार्ट होते हैं, इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड (Bull) नदी के उस पार जाना होता है, लेकिन पहले उसे समझ नहीं आता है कि आखिर वो क्या करे, फिर अपने दिमाग का इस्तेमाल करके वो गजब की तरकीब निकालता है और उसकी मदद से नदी (River) पार करने में कामयाब हो जाता है. इस वीडियो को देखकर आप भी यकीनन हैरान हो जाएंगे, जिसे आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है.
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- अपनी हदें हम खुद तय करते हैं. ठान लें तो हर बाधा एक छलांग में ही लांघ सकते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा है- संकल्प पूरा करने के लिए सामर्थ्य की अनिवार्य आवश्यकता होती है और सामर्थ्यवान के संकल्प सफल होते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ठान लो तो जीत निश्चित है और मान लो तो हार पक्की है. यह भी पढ़ें: Smart Monkey: बंदर ने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए निकाला गजब का जुगाड़, वायरल वीडियो देख चकरा जाएगा आपका सिर
देखें वीडियो-
अपनी हदें हम खुद तय करते हैं. ठान लें तो हर बाधा एक छलांग में ही लांघ सकते हैं.#ThursdayMotivation #Inspiration #NeverGiveUp pic.twitter.com/dpLqnntCAy
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) December 9, 2021
चंद सेकेंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांड नदी पार करने के लिए एक छोर से दूसरी छोर तक हवा में एक ऊंची छलांग लगाता है. अपनी तरकीब और हौसले के दम पर वो एक ही बार में नदी को पार करके दूसरे किनारे पर पहुंच जाता है. सांड का यह हैरतअंगेज कारनामा देख कर हर कोई हैरत में पड़ गया है. यकीनन जिस तरह से सांड नदी पार कर रहा है, वैसा नजारा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

