Tiger Family Caught on Camera
भीषण गर्मी के बीच न सिर्फ इंसान बल्कि वन्यजीवों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उधम सिंह नगर की सीमा से लगे जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक मार्मिक दृश्य सामने आया, जहां बाघों के एक परिवार को लगातार गर्मी से राहत की तलाश करते देखा गया. पत्रकार अजीत सिंह राठी ने घटना का वीडियो एक्स पर साझा किया. वीडियो में पांच बाघ भीषण गर्मी के बीच एक जल स्रोत पर पानी पीते दिखे.
गर्मी बहुत है, इंसान तो छोड़ो वन्य जीव भी परेशान है। उधमसिंहनगर से सटे जिम कॉर्बेट के जंगल में बाघ का पूरा कुनबा अपनी प्यास बुझाने पहुँचा जो कैमरे में ट्रैप हो गया। #hot #heatwave #wildlife pic.twitter.com/cjZUevklOE
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) May 27, 2024












QuickLY