वायरल

इंसानों की तरह नहाने वाले इस चूहे ने खींचा सबका ध्यान, रगड़-रगड़ कर करता दिखा पूरे शरीर की सफाई (Watch Viral Video)

क्या आपने किसी चूहे को इंसानों की तरह नहाते देखा है? नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक हैमस्टर चूहे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो इंसानों की तरह स्नान कर रहा है और इस दौरान वो रगड़-रगड़ कर अपने पूरे शरीर की सफाई कर रहा है.

इंसानों की तरह नहाने वाले इस चूहे ने खींचा सबका ध्यान, रगड़-रगड़ कर करता दिखा पूरे शरीर की सफाई (Watch Viral Video)
इंसानों की तरह नहाता चूहा (Photo Credits: Instagram)

Rat Taking Bath Viral Video: भले ही इंसानों (Human) को सबसे ज्यादा समझदार प्राणी माना जाता है, लेकिन कई जानवर भी समझदारी के मामले में इंसानों से कम नहीं हैं. कई जानवर (Animal) ऐसे हैं जो इंसानों की न सिर्फ नकल उतारते हैं, बल्कि उनकी तरह हरकतें भी करते हुए नजर आते हैं. वैसे तो आपने बंदर, चिंपैजी के अलावा कुछ जानवरों को इंसानों की तरह कोई न कोई हरकत करते देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी चूहे (Rat) को इंसानों की तरह नहाते देखा है? नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैमस्टर चूहे (Hamster Rat) का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो इंसानों की तरह स्नान कर रहा है और इस दौरान वो रगड़-रगड़ कर अपने पूरे शरीर की सफाई करता दिखाई दे रहा है.

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 241,689 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- मैं उसे अपना शैंपू देना चाहता हूं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- इंसानों मुझे रिकॉर्ड करना बंद करो, इसके बजाय मुझे अपना साबुन दो. यह भी पढ़ें: मेट्रो ट्रेन में चढ़कर चूहे ने जमकर किया तांडव, Viral Video में देखें कैसे हुई यात्रियों की हालत खराब

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ चूहे किसी पूल में नहा रहे हैं, लेकिन उन सबके बीच मौजूद यह बड़ा चूहा सबका ध्यान खींच रहा है. यह हैमस्टर चूहा पूल के पास खड़ा होकर इंसानों तरह स्नान करता दिख रहा है. नहाते वक्त यह चूहा अपने पूरे चेहरे और शरीर को रगड़-रगड़ कर साफ कर रहा है. इसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि पिछले जन्म में शायद यह एक इंसान ही रहा होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).