वायरल

मेट्रो ट्रेन में चढ़कर चूहे ने जमकर किया तांडव, Viral Video में देखें कैसे हुई यात्रियों की हालत खराब

क्या आपने कभी मेट्रो ट्रेन के अंदर चूहे को आतंक मचाते देखा है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चूहे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मेट्रो ट्रेन के भीतर चढ़कर जमकर तांडव करता है और चूहे की इस हरकत को देखकर यात्रियों की हालत खराब हो जाती है. इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आप हैरान हो जाएंगे, लेकिन अगले ही पल आपकी हंसी छूट जाएगी.

मेट्रो ट्रेन में चढ़कर चूहे ने जमकर किया तांडव, Viral Video में देखें कैसे हुई यात्रियों की हालत खराब
मेट्रो ट्रेन में चूहे का आतंक (Photo Credits: Instagram)

Rat In Metro Train: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल होता है. वैसे अगर बात छोटे से चूहे (Rat) की हो तो यह नन्हा सा जीव कई जगहों पर देखने को मिल जाता है. कई बार चूहे लोगों के घरों में घूसकर आतंक मचाने लगते हैं और रेलवे स्टेशनों के आस-पास भी इन्हें देखा जाता है, लेकिन क्या आपने कभी मेट्रो ट्रेन (Metro Train) के अंदर चूहे (Mouse) को आतंक मचाते देखा है. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चूहे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मेट्रो ट्रेन के भीतर चढ़कर जमकर तांडव करता है और चूहे की इस हरकत को देखकर यात्रियों की हालत खराब हो जाती है. इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आप हैरान हो जाएंगे, लेकिन अगले ही पल आपकी हंसी छूट जाएगी.

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर subwaycreatures नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 77,376 लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि इसे 24 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. किसी ने चूहे की हरकत को क्यूट बताया है तो कई लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि चूहे ने किराया नहीं दिया होगा, तभी वो ऐसे भाग रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बच्चे की जान बचाने के लिए जान पर खेलकर किंग कोबरा से भिड़ गई मां चुहिया, देखें कैसे बचाई नन्हे चूहे की जान

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SubwayCreatures (@subwaycreatures)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेट्रो ट्रेन के भीतर न जाने कहां से चूहा घुस आया है. मेट्रो ट्रेन की सीट पर यात्री बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि चूहा तेजी से सीट के नीचे दौड़ता हुआ दिख रहा है. मेट्रो के भीतर चूहे के इस तांडव को देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है. कुछ लोग डर के मारे अपने पैर ऊपर कर लेते हैं तो कुछ लोग इतने ज्यादा डर जाते हैं कि वो सीट के ऊपर ही चढ़ जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).