वायरल

Accident Viral Video: ये लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है, सड़क पर कार का दरवाजा खोलने से हुआ एक्सीडेंट, बाइकसवार जाकर डोर से टकराया

कई बार लोग बिना सोचे समझे और लापरवाही करते हुए ऐसी हरकत करते है. जिसके कारण कई बार दुसरे लोगों की जान पर आफत आ जाती है. ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

Accident Viral Video: ये लापरवाही किसी की जान भी ले सकती है, सड़क पर कार का दरवाजा खोलने से हुआ एक्सीडेंट, बाइकसवार जाकर डोर से टकराया
Credit - ( Twitter -X )

Accident Viral Video : कई बार लोग बिना सोचे समझे और लापरवाही करते हुए ऐसी हरकत करते है. जिसके कारण कई बार दुसरे लोगों की जान पर आफत आ जाती है. ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. जिसमें एक बाइकसवार सड़क से जा रहा होता है और उसी समय एक खड़ी कार का डोर एक व्यक्ति खोल देता है और जिसके कारण बाइकसवार डोर से टकरा जाता है और नीचे गिर जाता है.

हालांकि इस एक्सीडेंट में बाइकसवार को ज्यादा चोटें नहीं आई. लेकिन कार के दरवाजे खोलने वाले व्यक्ति ने काफी बड़ी लापरवाही और गलती की है. मौके पर पुलिस भी मौजूद होती है और वो बाइकसवार की मदद करती है. इस हादसे में कारसवार की लापरवाही के कारण बाइकसवार की जान भी जा सकती थी. लेकिन गनीमत उसको कुछ नहीं हुआ. ये भी पढ़े :Hyderabad Accident Video: फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रहे शख्स को कार ने टक्कर मारी, सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो

देखें वीडियो :

इसके बाद पुलिस कार चालक को कार साइड में करने के लिए कहती है. वीडियो कहां का है. इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.कार का दरवाजा खोलने से और उससे टकराने से कई हादसे देश के कई शहरों में सामने आएं आते रहते है. ऐसे हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके है तो वही कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए है.

इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और अब तक इसे 90 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है. इस दौरान लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).