Hyderabad Accident Video: फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रहे शख्स को कार ने टक्कर मारी, सामने आया हादसे का खौफनाक वीडियो
Photo- X

Hyderabad Accident Video: हैदराबाद से रोड एक्सीडेंट का एक खौफनाक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रहा है. इसी दौरान उसे एक कार ने टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद वह कार के बोनट पर गिर पड़ता है और मौके पर ही उसकी मौत हो जाती है. वहीं, कार चालक पहले अपनी कार को साइड में लगाता है फिर अचानक फरार हो जाता है. यह हादसा हैदराबाद-वारंगल हाईवे पर अन्नोजीगुडा के पास हुआ है. इस हादसे को देखने के बाद यह मालूम होता है कि सेल फोन पर बात करते हुए सड़क पार करना खतरनाक होता है. आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है. सड़क पर चलते समय लापरवाह न बनें और जोखिम न लें.

फोन पर बात करते हुए सड़क पार कर रहे शख्स को कार ने टक्कर मारी