वायरल

Viral Video: प्यासे डॉगी ने नल खोलकर पिया पानी और उसे बंद भी किया, उसकी समझदारी के कायल हुए लोग

इन दिनों एक कुत्ते की समझदारी का अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक खास संदेश छुपा हुआ है. दरअसल, वीडियो में एक प्यासा कुत्ता नल खोलकर पानी पीता हुआ नजर आ रहा है और पानी पीने के बाद वो खुद नल को बंद भी कर देता है. उसकी यह समझदारी देखकर लोग उस पर फिदा हो रहे हैं.

Viral Video: प्यासे डॉगी ने नल खोलकर पिया पानी और उसे बंद भी किया, उसकी समझदारी के कायल हुए लोग
डॉग ने नल खोलकर पिया पानी (Photo Credits: Twitter)

Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों के क्यूट वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. खासकर घर में पाले जाने वाले पालतू कुत्तों (Pet Dogs) के कई मनमोहक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स का दिल चुरा लेते हैं. इन दिनों एक कुत्ते (Dog) की समझदारी का अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक खास संदेश छुपा हुआ है. दरअसल, वीडियो में एक प्यासा कुत्ता नल खोलकर पानी पीता हुआ नजर आ रहा है और पानी पीने के बाद वो खुद नल को बंद भी कर देता है. उसकी यह समझदारी देखकर लोग उस पर फिदा हो रहे हैं और इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.

वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हर बूंद कीमती है, कुत्ता भी समझ गया, हम इंसान कब समझेंगे. शेयर किए जाने के बाद से अब तक 372k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- सही बात है सर, सेव वाटर, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- बहुत बढ़ियां. यह भी पढ़ें: Viral Video: डॉग ने नेत्रहीन शख्स को खुली नाली में गिरने से कुछ इस तरह बचाया, दिल को छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता पानी पीने के लिए अपने पंजे से नल खोलता है, नल खोलने के बाद कुत्ता पानी पीता है और फिर खुद ही उस नल को बंद भी करता है. कुत्ता ऐसा करके न सिर्फ अपनी समझदारी का परिचय दे रहा है, बल्कि वो लोगों को पानी बचाने का संदेश भी दे रहा है. यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2022 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).