Viral Video: डॉग ने नेत्रहीन शख्स को खुली नाली में गिरने से कुछ इस तरह बचाया, दिल को छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता नेत्रहीन शख्स की मदद करके इंसानियत की मिसाल पेश कर रहा है. कुत्ता खुली नाली में गिरने से शख्स को बचाता है और आगे बढ़ने में उसकी मदद करता है.
Dog Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता (Dog) नेत्रहीन शख्स (Blind Man) की मदद करके इंसानियत की मिसाल पेश कर रहा है. दरअसल, नेत्रहीन शख्स छड़ी लेकर आगे की तरफ बढ़ता है, जहां एक खुली नाली है. वो शख्स उस नाली में न गिरे, इसलिए कुत्ता झट से उसके आगे बैठ जाता है. शख्स छड़ी की मदद से आगे बढ़ता है, तभी उसकी छड़ी कुत्ते को छूती है और वो अपना रुख बदल लेता है. इसके बाद कुत्ता उसकी छड़ी पकड़कर उसे सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ने में मदद करता है. इस वीडियो को ट्विटर पर विनोद कुमार झा ने शेयर किया है, जो न सिर्फ तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, बल्कि लोगों के दिलों को भी जीत रहा है.
देखें वीडियो-
निशब्द... pic.twitter.com/WOwEEkhny5
— Vinod Kumar Jha (@vkjha62) June 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2022 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

