वायरल

Insect Revenge:मरे हुए मच्छरों के चलते पकड़ा गया चोर, दिवार पर मिले खून के धब्बों का हुआ DNA टेस्ट

चोर ने जिस घर में चोरी की थी, उसका मालिक कहीं बाहर गया हुआ था. ऐसे में उसने घर के किचन में नूडल्स और अंडे खाए. उसने घर में ही सारी रात गुजारी थी. मालिक के बेडरूम में वह कंबल ओढ़कर सोया भी था.

Insect Revenge:मरे हुए मच्छरों के चलते पकड़ा गया चोर, दिवार पर मिले खून के धब्बों का हुआ DNA टेस्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

Thief Caught With Help Of Dead Mosquitoes: 2 मरे हुए मच्छरों की मदद से पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़ लिया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, 11 जून को चीन के Fujian प्रांत के Fuzhou स्थित एक घर में चोरी हुई थी. वारदात को अंजाम देने वाले चोर ने घर में मौजूद मच्छरों को मार दिया था. Maharashtra: नो पार्किंग जोन में खड़ी स्कूटर को सवार मालिक के साथ ट्रैफिक पुलिस ने उठाया, नागपुर से वायरल हुआ वीडियो

मामले की तहकीकात के दौरान पुलिस ने इन्हीं मच्छरों के खून के नमूनों को दीवार से कलेक्ट किया और DNA जांच के लिए भेज दिया. जांच रिपोर्ट में चोर के डीएनए से मच्छरों के सैंपल मैच हो गए, जिसके बाद पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया.

चोरी करने के दौरान मच्छरों ने चोर को काट लिया था. परेशान होकर चोर ने उन मच्छरों को मारा दिया. इन मच्छरों का खून दीवार पर ही चिपक गया था. जांच के दौरान अधिकारियों इन खून के धब्बों को देख लिया, इसके बाद बेहद सावधानीपूर्वक खून के नमूनों को दीवार से इकट्ठा किया गया और DNA की जांच के लिए भेज दिया गया. जांच के बाद पुलिस ने बताया कि DNA के सैंपल्स चाई सरनेम के एक संदिग्ध व्यक्ति के थे, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. पूछताछ के बाद चोर ने 4 अन्य चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात भी कबूल कर ली.

चोर ने जिस घर में चोरी की थी, उसका मालिक कही बाहर गया हुआ था. ऐसे में उसने घर के किचन में नूडल्स और अंडे खाए. उसने घर में ही सारी रात गुजारी थी. मालिक के बेडरूम में वह कंबल ओढ़कर सोया भी था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).