वायरल

Video-जूते बारिश में भीगे नहीं, इसलिए छोटे से भाई ने उठा लिया अपनी नन्ही सी बहन को पीठपर, दिल छुनेवाला वीडियो हुआ वायरल

भाई और बहन का रिश्ता सभी रिश्तों से अनमोल होता है. भले ही वो रोजाना एक -दुसरे से लड़ते हो, लेकिन दोनों में काफी प्यार होता है. एक ऐसा ही वीडियो दो छोटे भाई -बहन का वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद आपको भी अपने बचपन के दिन याद आ जाएंगे.

Video-जूते बारिश में भीगे नहीं, इसलिए छोटे से भाई ने उठा लिया अपनी नन्ही सी बहन को पीठपर, दिल छुनेवाला वीडियो हुआ वायरल
Credit - ( Twitter-X )

Video: भाई और बहन का रिश्ता सभी रिश्तों से अनमोल होता है. भले ही वो रोजाना एक -दुसरे से लड़ते हो, लेकिन दोनों में काफी प्यार होता है. एक ऐसा ही वीडियो दो छोटे भाई -बहन का वायरल हो रहा है. जिसको देखने के बाद आपको भी अपने बचपन के दिन याद आ जाएंगे. एक छोटी सी बच्ची स्कुल के ड्रेस में है और उसका भाई उसके साथ में होता है, और जमकर बारिश हो रही होती है.

इस दौरान छोटी बहन का जूता बारिश के पानी के कारण गिला न हो जाएं, इस वजह से वो अपनी छोटी सी बहन को पीठ पर उठाकर ले जाता है. इस भाई का अपनी बहन के लिए प्यार देखकर और ये वीडियो देखकर लोग काफी इमोशनल हो गए है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @iAkankshaP नाम के हैंडल से शेयर किया गया है और इस वीडियो को अब तक 456.1K कुल लोगों ने देखा है. ये भी पढ़े :Video: मां की ममता से बढ़कर कुछ नहीं, लाड़ली को बारिश से बचाने उठा लिया कंधे पर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कर देगा आपको इमोशनल

देखें वीडियो :

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है ,' सबसे प्यारा रिश्ता दुनिया में भाई और बहन का है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने लिखा है ,'सुंदर,दुसरे ने लिखा है ,'भाई बहन का रिश्ता ही कुछ ऐसा है, तीसरे ने लिखा है ,'बहुत सुंदर, भगवान ने अनोखा संबंध बनाया है. इस वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).