Viral Video: हरियाणा के करनाल से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरों ने पूर्व सीएम मनोहरलाल लाल का इंटरव्यू करने आए एक पत्रकार की गाड़ी के चारो टायरों को चुरा लिया. सोशल साइट एक्स पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए पत्रकार @mandeeppunia1 ने बताया कि वह करनाल में चुनावी कवरेज के लिए आए थे. वह अपनी पुरानी गाड़ी को एक गांव में पार्क कर पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार मनोहर लाल का इंटरव्यू लेने गए थे. जब वह लौटे तो उन्होंने देखा कि चोरों ने उनकी खड़ी कार के चारों टायर चुरा लिए हैं और गाड़ी ईंटो के सहारे हवा में झूल रही है. इस घटना के बाद पत्रकार ने हरियाणा की मौजूदा शासन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.
करनाल में पत्रकार की गाड़ी के चारों टायर उड़ा ले गए चोर
दोस्तों क्या इसे भी पत्रकारिता पर हमला गिना जाए 😂😂 pic.twitter.com/TORYmY9IH3
— Mandeep Punia (@mandeeppunia1) May 14, 2024










QuickLY