Viral Video: टीवी पर घोड़ों की रेस देखकर जोश में आया कुत्ता, किया कुछ ऐसा... मजेदार वीडियो हुआ वायरल
आपने कुत्तों के कई फनी वीडियो पहले भी देखे होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कुत्ते का ऐसा मजेदार वीडियो पहले कभी शायद ही आपने देखा हो. वीडियो में कुत्ता टीवी पर घोड़ों की रेस देखता है और देखते ही देखते इतना ज्यादा उत्साहित हो जाता है कि टीवी के सामने ही पूरे जोश के साथ उछलने लगता है.
Viral Video: इंटरनेट (Internet) की दुनिया और सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में आप कोई भी जानकारी पलक झपकते ही पा सकते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप जहां जानकारियों को इकट्ठा कर सकते हैं, तो वहीं यहां मनोरंजन की कई चीजें भी उपलब्ध हैं. जैसे आए दिन सोशल मीडिया पर जानवरों के फनी और मनोरंजक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. खासकर एनिमल लवर्स ऐसे वीडियो का इंतजार करते हैं. आपने कुत्तों के कई फनी वीडियो पहले भी देखे होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कुत्ते का ऐसा मजेदार वीडियो पहले कभी शायद ही आपने देखा हो. वीडियो में कुत्ता (Dog) टीवी पर घोड़ों की रेस (Horse Race) देखता है और देखते ही देखते इतना ज्यादा उत्साहित हो जाता है कि वो जो करता है वह काफी मजेदार हो जाता है.
आईएएस ऑफिसर नितिन सांगवान (AS officer Nitin Sangwan) ने हाल ही में कुत्ते का यह मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- इस डॉगी को देखने के बाद दुनिया में किसी को भी घोड़ों की रेस देखने में मजा नहीं आएगा. 11 जनवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2.3k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: वीडियो बनाने के लिए रास्ते पर डांस कर रही थी लड़की, बीच में आकर कुत्ते ने काटा तो हुआ ऐसा हाल (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Perhaps nobody in the world would have loved horse races like this chap does 😍 pic.twitter.com/ySrhUMvhYh
— Nitin Sangwan (@nitinsangwan) January 11, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता टीवी के सामने खड़े होकर घोड़ों की रेस देख रहा है. घोड़ों की रेस को वह बहुत ध्यान से देखता है और वह इतना ज्यादा जोश से भर जाता है कि खुशी से खुद भी तेजी से उछलने लगता है. डॉगी पूरे जोश के साथ टीवी के सामने उछलने लगता है. उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह भी घोड़ों के साथ रेस कर रहा है. इस मजेदार वीडियो को यूजर्स बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

