वीडियो बनाने के लिए रास्ते पर डांस कर रही थी लड़की, बीच में आकर कुत्ते ने काटा तो हुआ ऐसा हाल (Watch Viral Video)
क हैरान करने वाला, लेकिन बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की सड़क पर डांस करती दिख रही है और बीच में एक आवारा कुत्ता आकर लड़की को काट लेता है, जिसके बाद का वाकया भी लड़की इस वीडियो में अपनी जुबानी बयान करती है. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में जहां लोग सात समंदर पार बैठे लोगों से आसानी से जुड़ सकते हैं तो वहीं यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी है जहां कई मजेदार चीजें भी देखने को मिलती है. आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (Social Media Platform) पर कई दिलचस्प वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देख सोशल मीडिया यूजर्स खुश भी होते हैं और हैरान भी. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला, लेकिन बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की सड़क पर डांस (Girl Dancing On Road) करती दिख रही है और बीच में एक आवारा कुत्ता (Stray Dog) आकर लड़की को काट लेता है, जिसके बाद का वाकया भी लड़की इस वीडियो में अपनी जुबानी बयान करती है.
इस वीडियो को यूट्यूब पर केटर्स क्लिप (Caters Clips) द्वारा शेयर किया गया है. हालांकि यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर सोशल मीडिया के चक्कर लगा रहा है. जानकारी के मुताबिक, लड़की अपना वीडियो बनाने के लिए सड़क पर डांस कर रही थी, लेकिन तभी कहीं से एक आवारा कुत्ता आकर लड़की के डांस में न सिर्फ बाधा डालता है, बल्कि उसे काट (Stray Dog Bites Girl) भी लेता है. यह भी पढ़ें: आवारा कुत्ते और खूंखार शेरनी के बीच हुई भयंकर लड़ाई, आखिर क्या हुआ इसका अंजाम? (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपनी मस्ती में चूर होकर डांस कर रही है और अचानक एक कुत्ता उसके पास पहुंचता है और उसे काट लेता है. इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जिस जगह पर कुत्ते ने काटा है, लड़की वहां एंटीसेप्टिक लगा रही है और एक शख्स की आवाज सुनाई दे रही है जो उससे कह रहा है कि कितनी बार समझाया है कि रास्ते पर डांस मत किया कर, अब कुत्ते ने काट लिया है 14 इंजेक्शन लगेंगे. यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

